Search

घाटशिला : राजस्व कर्मचारी व जीप सदस्य ने आंधी बारिश से प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड के काड़ाडुबा पंचायत अन्तर्गत कानीमोहली गांव में आंधी बारिश से प्रभावित क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने राजस्व कर्मचारी आशुतोष चौबे के साथ बुधवार को निरीक्षण किया. मंगलवार की शाम आंधी बारिश से कानिमोहली गांव निवासी शंकरलाल मांडी और रंजीत मांडी का घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. इस घटना में घर की टाली और एस्बेस्टस के छप्पर उड़ गए जबकि घर के सदस्य बाल-बाल बच गए. ग्रामीणों की सूचना पर जिला परिषद सदस्य ने राजस्व कर्मचारी संग प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा हेतु पहल की गई है. दोनों परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए है. दोनों पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता पहुंचाई जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mann-ka-milan-fortnight-ends-jslps-women-made-aware-in-sopodera/">जमशेदपुर

: “मन का मिलन” पखवाड़ा का समापन, सोपोडेरा में जेएसएलपीएस की महिलाओं को किया गया जागरूक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp