Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : महाविद्यालय में पढ़ाई को लेकर हुई समीक्षा बैठक

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला महाविद्यालय में वर्ष 2022 में नामांकित यूजी सेमेस्टर वन के 2200 विद्यार्थियों की पढ़ाई नई शिक्षा नीति के पाठ्यक्रम अनुसार शीघ्र पूरा करने को लेकर बैठक हुई. बैठक कॉलेज के शिक्षकों के साथ प्राचार्य डॉ आरके चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई. कॉलेज में हुई बैठक में शिक्षकों ने बताया कि चार वर्षीय यूजी सेमेस्टर वन में नामांकित छात्रों की मेजर, माइनर एवं आईआरसी विषयों की पढ़ाई पाठ्यक्रमानुसार लगभग 75 प्रतिशत पूर्ण हो चुकी है. इसके साथ सभी विद्यार्थियों को जो अनिवार्य रूप से तीन विषयों को पढ़ना है, उनमें अंडरस्टैंडिंग इंडिया, हेल्थ एवं वेलनेस (योगा एवं स्पोर्ट्स) तथा व्यावसायिक अध्ययन का परिचय की पढ़ाई को लेकर विशेष विमर्श किया गया. निर्णय लिया गया कि इन तीनों विषयों की विधिवत पढ़ाई होली की छुट्टी के बाद 14 मार्च से दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक होगी. इसका वर्ग रूटीन तैयार करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है. इसमें प्रो. महेश्वर प्रमाणिक को संयोजक तथा प्रो. मोहम्मद सज्जाद एवं प्रो. राम विनय श्याम को सदस्य बनाया गया है. सभी छात्रों को शीघ्र ही वर्ग रूटीन उपलब्ध करा दिया जाएगा, ताकि वे निर्धारित समय पर अपने वर्ग में उपस्थित हो सकें. इसे भी पढ़ें : ED">https://lagatar.in/ed-sent-summons-to-former-dsp-yagyanarayan-and-journalist-ravindra-tiwari-called-on-march-12/">ED

ने पूर्व DSP यज्ञनारायण और पत्रकार रवींद्र तिवारी को भेजा समन,12 मार्च को बुलावा
अंडरस्टैंडिंग इंडिया 100 अंक का होगा जो सभी छात्रों को पढ़ना है. बैठक में इस विषय के पाठ्यक्रम पर चर्चा हुई और चैप्टर वाइज शिक्षकों ने स्वेच्छा से वर्ग लेने की स्वीकृति प्रदान की. अंडरस्टैंडिंग इंडिया विषय को प्राचार्य डॉ आरके चौधरी, डॉ कुमार विशाल, प्रो विकास मुंडा एवं डॉ कंचन सिन्हा पढ़ाएंगे. हेल्थ एंड वेलनेस (योगा) विषय को प्रो. कुमार विशाल, प्रो राम विनय श्याम एवं प्रो. मुकेश कुमार सिंह सैद्धांतिक पत्र पढ़ाएंगे. व्यवहारिक एवं योगाभ्यास के लिए बाहर से विशेषज्ञों को लाने का निर्णय लिया गया. व्यवसायिक पाठ्यक्रम प्रो राम विनय श्याम एवं प्रो सोमा सिंह सभी छात्रों को पढ़ाने पर अपनी सहमति व्यक्त किया. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/jharkhand-jdu-leaders-cut-72-pound-cake-on-the-birthday-of-bihar-cm-nitish-kumar/">बिहार

के सीएम नीतीश कुमार के जन्मदिन पर झारखंड जदयू के नेताओं ने काटा 72 पाउंड का केक
प्राचार्य डॉ आरके चौधरी ने बताया कि घाटशिला महाविद्यालय में यूजी सेमेस्टर वन में नई शिक्षा नीति के तहत 2200 छात्रों ने नामांकन के साथ अपना पंजीयन करवा लिया है. इन सभी छात्रों को यह तीनों विषय सामूहिक रूप से पढ़ाया जाएगा. बैठक में डॉ पीके गुप्ता, डॉक्टर नरेश कुमार, डॉ एसपी सिंह, डॉक्टर डीसी राम, प्रो महेश्वर प्रमाणिक, प्रो मोहम्मद सज्जाद, प्रो कुमार विशाल, प्रो अर्चना सुरीन, प्रो. राम विनय श्याम, डॉ कंचन सिन्हा, डॉ संजेश तिवारी, डॉ कन्हाई बारिक आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही