- सड़क निर्माण के लिए केंद्र ने 135 करोड़ रुपये की दी है मंजूरी
- वन विभाग की जमीन पर है 13 किलोमीटर सड़क
- सड़क का होगा चौड़ीकरण तो ठेकेदार को फिर से लेना होगा एनओसी
: एक दिन बिक जाएगा माटी के मोल… गाने पर झूमे लोग
एनओसी के लिए गुजरनी होगी लंबी प्रक्रिया से
ठेकेदार को कहा गया है कि सड़क के चौड़ीकरण को लेकर पहले वन विभाग से एनओसी प्राप्त करे, फिर निर्माण शुरू करे. अगर ठेकेदार द्वारा वन विभाग से एनओसी लिया जाता है तो इसमें फिर एक लंबी प्रक्रिया से गुजरनी होगी, ऐसे में सड़क का निर्माण फिर लंबे समय के लिए अटक सकता है. हालांकि इसको लेकर रांची के ठेकेदार द्वारा एनओसी लेने के लिए वन विभाग को आवेदन देने की बात कही जा रही है, लेकिन कब एनओसी मिलेगा और कब सड़क बनेगी, यह कहना मुश्किल है. ऐसे में यह सवाल उठता है कि बिना एनओसी के ठेकेदार ने भूमि पूजन की सारी यैतारी कैसे कर ली. हालांकि सांसद जिस दिन भूमि पूजन करने आये थे, एनओसी की बात नहीं कहा. भारत बंद की दुहाई देते हुए भूमि पूजन नहीं करने की बात कही थी. इस संबंध में पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को दूरभाष पर फोन लगाकर उनकी राय जानने का प्रयास किया गया, पर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-isro-working-committee-meeting-will-be-held-every-month/">Adityapur: हर माह होगी इसरो की कार्यसमिति की बैठक [wpse_comments_template]
Leave a Comment