Search

 
 
 

घाटशिला : आरपीएफ ने डायन बिसाही के विरोध में चलाया जागरुकता अभियान

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : रेलवे स्टेशन घाटशिला में आरपीएफ ओसी जुल्फिकार खान के नेतृत्व में शनिवार को डायन बिसाही के विरोध में जागरुकता अभियान चलाया गया. इस मौके पर आरपीएफ के एसआई मुकेश कुमार एवं अन्य जवानों ने डायन बिसाही के विरोध में नारा लिखा हुआ तख्ती हाथों में लेकर नारेबाजी कर रहे थे. डायन बिसाही के नाम पर जुल्म करना बंद करो. स्टेशन पर ओसी जुल्फिकार खान ने यात्रियों को बताया कि डायन बिसाही के नाम पर गांव की महिलाओं को प्रताड़ित किया जाता है वह अपराध की श्रेणी में आता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-nine-pairs-of-trains-will-stop-at-mahadevshal-during-the-shravani-fair/">जमशेदपुर

: श्रावणी मेले के दौरान महादेवशाल में नौ जोड़ी ट्रेनों का होगा ठहराव

अंधविश्वास मतभेद को बढ़ावा देता है

अंधविश्वास को बढ़ावा ना दें इससे गांव तथा परिवार में मतभेद पैदा होता है. उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि डायन बिसाही पूरी तरह से अंधविश्वास पर आधारित है. कई बार ऐसा भी सुना गया है कि डायन बिसाही के नाम पर गांव में प्रतिशोध की भावना में महिलाओं की हत्या कर दी जाती है. ऐसा करने वालों को जागरूक करें तथा गांव या समाज में इस अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाले की शिकायत करें. वैसे लोगों पर प्रशासन कार्रवाई करेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही