Search

 
 
 

Ghatshila : केशरपुर चेक नाका पर वाहन जांच के दौरान 5.56 लाख रुपया जब्त

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) :   विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड बंगाल सीमावर्ती क्षेत्र केशरपुर के चेक नाका से एसएसटी टीम को लगातार सफलता मिल रही है. गालूडीह थाना क्षेत्र के अंतरराज्यीय सीमा के केशरपुर में मंगलवार को गालूडीह थाना क्षेत्र के केशरपुर में लगाया गया चेकनाका पर पुलिस अधिकारी द्वारा जांच के क्रम पिकअप वैन संख्या जेएच 10 सीएक्स 2960 से एक लाख 6 हजार हजार रुपया बरामद किया. धनबाद के बाघमारा से गालूडीह जा रहे पिक-अप वैन के चालक अखिलेश प्रसाद से यह रुपया बरामद किया गया. इसे भी पढ़ें :  Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-oath-to-vote-administered-in-bandgaon-block-office/">Chakradharpur

: बंदगांव प्रखंड कार्यालय में दिलाई मतदान करने की शपथ
चालक ने निजी राशि बताते हुए सामग्री लाने की बात कही. दूसरी ओर मंगलवार को ही एक कार से 4 लाख 50 हजार रुपया पुलिस ने जब्त किया. पुलिस इसकी सघनता से जांच कर रही है. थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश ने बताया कि पिक-अप वैन से बरामद रुपया नियमानुसार जब्त कर लिखित जानकारी वरीय अधिकारी को दी गई. उन्होंने कहा कि इस चेकनाका पर तैनात टीम सबसे बेहतर काम कर रही है. इसे भी पढ़ें :  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-thug-stole-jewelery-worth-rs-2-5-lakh-from-teacher-on-the-pretext-of-cleaning-her-jewellery/">धनबाद

: जेवर साफ करने के बहाने शिक्षिका के 2.5 लाख के गहने ले उड़ा ठग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही