Search

 
 
 

घाटशिला : ग्रामीण एसपी ने थाना प्रभारियों व एसडीपीओ संग की बैठक

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला अनुमंडल कार्यालय परिषद के सभागार में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुकेश कुमार लुणायत ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न थाना प्रभारी, इंस्पेक्टर, एसडीपीओ तथा डीएसपी के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों से पुराने मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन करने तथा अपराध नियंत्रण करने की बात कही. उन्होंने निर्देश दिया कि क्षेत्र में पर्व त्यौहार के दौरान गश्ती तेज किया जाए ताकि कहीं भी किसी भी तरह की कोई मामले सामने ना आ पाए. ग्रामीण एसपी ने पहली बार अनुमंडल कार्यालय परिसर में बना अपने कार्यालय में बैठने की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को ग्रामीणों की विभिन्न समस्या की सुनवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-one-person-dies-after-being-hit-by-unknown-vehicle-near-manikui/">चांडिल

: मनीकुई के निकट अज्ञात वाहन के धक्के से एक व्यक्ति की मौत
किसी को भी कोई परेशानी हो तो वह सीधे हमारे कार्यालय में आकर संपर्क करें. घाटशिला के लिए पहला मौका होगा जब पुलिस अधीक्षक ग्रामीण का कार्यालय खोला गया है. यहां ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं की सुनवाई की जाएगी. बैठक में मुख्य रूप से एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो, डीएसपी मुसाबनी चंद्रशेखर आजाद, घाटशिला थाना प्रभारी शंभू प्रसाद गुप्ता, मऊभंडार ओपी प्रभारी सोनू कुमार सहित बारागोड़ा, धालभूमगढ़, बड़सोल, श्यामसुंदरपुर, मुसाबनी, डुमरिया, पोटका, गुड़ाबांधा सहित थाना प्रभारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही