Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : ग्रामीण एसपी ने धालभूमगढ़ पुलिस निरीक्षक कार्यालय का किया निरीक्षण

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : ग्रामीण एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने शनिवार को धालभूमगढ़ पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कुमार दास, थाना प्रभारी अवनीश कुमार, चाकुलिया थाना प्रभारी वरुण यादव, पुलिस निरीक्षक कार्यालय के मुंशी मुकेश दुबे उपस्थित थे. निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद एसपी ने कार्यालय के पंजिकाओं की जांच की और लूट, डकैती एवं विभिन्न बिंदुओं पर जरूरी दिशा-निर्देश दिए. लंबित मामलों को समय पर हर हाल में निष्पादन को कहा. इसके साथ-साथ पुलिस निरीक्षक, धालभूमगढ़ थाना एवं चाकुलिया थाना प्रभारी को आदेश दिया कि अपने-अपने थाना क्षेत्र में लॉटरी, नशीली मादक पदार्थो पर सख्त निगरानी रखें एवं कार्रवाई करें. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-celebrated-the-death-anniversary-of-pt-deendayal-upadhyay-as-dedication-day/">जमशेदपुर

: भाजपा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही