Search

 
 
 

घाटशिला : माझी परगना महाल भवन में सात बोहिनी फिल्म का 28 से होगा प्रसारण

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : साई गुरुकुल फिल्म्स के बैनर तले बनी लोक कथा पर आधारित संथाली फीचर फिल्म सात बोहिनी का प्रसारण 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक माझी परगना महाल भवन परिसर में प्रसारित की जाएगी. इस संबंध में फिल्म के निर्देशक एवं मुख्य नायक सुरेंद्र टुडू ने रविवार को प्रेस वार्ता कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सात बोहिनी फिल्म काफी मनोरंजक है झारखंड, बंगाल व ओडिसा आदि राज्यों में इस फिल्म का प्रसारण शुरू हो गया है. उन्होंने कहा कि तमाम कलाकार पूरी मेहनत एवं लगन के साथ फिल्म को बनाया है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-the-meeting-of-aas-concluded-under-the-chairmanship-of-jharkhand-agitator-budhram-surin/">मनोहरपुर

: झारखंड आंदोलनकारी बुधराम सुरीन की अध्यक्षता में “आस” की बैठक सम्पन्न

अनुमंडल के लोगों की विशेष मांग पर होगा प्रसारण

लगभग 15 लाख रुपए की लागत से फिल्म बनाया गया है. घाटशिला अनुमंडल के लोगों की विशेष मांग पर पिक्चर का प्रसारण किया जाएगा. इसके अलावे बलवान घाटी में शहीद हुए बहरागोड़ा के वीर सपूत गणेश हांसदा पर आधारित फिल्म बनकर तैयार है उसे भी दिसंबर तक रिलीज कर दिया जाएगा. प्रेस वार्ता के दौरान निर्माता देव महतो तथा सुरेंद्र टुडू के अलावे शशांक शेखर महतो, सुनील मुर्मू, दुलमू टायसम शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही