Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : 12 सूत्री मांग को लेकर 16 फरवरी को विधानसभा का घेराव करेगी सहियाएं

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : अनुमंडल अस्पताल परिसर में प्रखंड की सहियाओं का पिछले 23 जनवरी से चल रहा कलमबंद हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रहा. सहियाएं अपनी 12 सूत्री मांग को लेकर आर-पार की लड़ाई के मूड में है. इस संबंध में झारखंड की घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष रिंकी नाथ ने बताया कि 16 फरवरी को संघ की ओर से विधानसभा घेराव का आयोजन किया गया है. इस दिन पूरे अनुमंडल से हजारों की संख्या में सहियाएं विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होंगी. इसके बावजूद यदि सरकार द्वारा उनकी 12 सूत्री मांग को पूरा नहीं किया जाता है तो आंदोलन और तेज किया जाएगा. आमरण अनशन तथा आंदोलन की रूपरेखा वहीं तय की जाएगी. धरना में मुख्य रूप से मालती टूडू, मुक्ता पाल, सपना सिंह, सालखु टुडू, दीपाली गोप, गीता रानी, पाल जयंती महतो सहित अन्य सहिया शामिल थी. इसे भी पढ़े : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-virat-shiv-guru-mahotsav-on-february-12-at-circus-maidan-dahigora/">घाटशिला

: सर्कस मैदान दहीगोड़ा में 12 फरवरी को होगा विराट शिव गुरु महोत्सव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही