Search

 
 
 

घाटशिला : साईं भक्तों ने गुरु पूर्णिमा पर साईं मंदिर में की पूजा-अर्चना

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : साईं परिवार घाटशिला की ओर से सोमवार को साईं मंदिर बागुला गांव में गुरु की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली एवं सुख समृद्धि की कामना की गई. पूजा अर्चना से पूर्व श्री साईं महाराज की पूरे गांव में पालकी पर शोभायात्रा निकाली गई. कई कीर्तन मंडलियों ने कीर्तन प्रस्तुत किया. मूसलाधार बारिश में भी भक्तों की भीड़ लगी रही. पूजा अर्चना के बाद आस-पास के गांव के काफी संख्या में ग्रामीणों ने गुरु का प्रसाद ग्रहण किया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-fight-and-aerial-firing-with-quarter-occupier/">आदित्यपुर

: क्वार्टर पर कब्जा करने वाले के साथ हुई मारपीट व हवाई फायरिंग

संसार में गुरु से बढ़ कर कोई नहीं 

इस मौके पर साईं परिवार के आशीष अग्रवाल ने कहा कि आज गुरु की वंदना करने का दिन है. गुरु पूर्णिमा पर गुरु की पूजा आराधना करने से गुरु प्रसन्न होते हैं. संसार में गुरु से बढ़कर कोई नहीं है. प्रत्येक वर्ष गुरु पूर्णिमा के दिन पूजा अर्चना के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाता है. इस अवसर पर पुटूरा मुंडा एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक संजीव चौधरी, दुर्गा पानी सहित काफी संख्या में महिला-पुरुषों ने गुरु की वंदना की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही