Search

 
 
 

घाटशिला : सैल्यूट तिरंगा घाटशिला प्रखंड कमेटी ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में बुधवार को सैल्यूट तिरंगा घाटशिला की प्रखंड कमेटी द्वारा मेधावी छात्रों के लिए सम्मान समारोह आयोजित की गई. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इससे पूर्व अथितियों को बुके देकर स्वागत किया गया. इसके बाद कुणाल षाड़ंगी ने शिक्षक टिंकू गुप्ता को शॉल ओढ़ाकर व बुके देकर सम्मानित किया. विधायक ने कहा कि वैसे विद्यार्थी ही प्रतियोगिता परीक्षा में सफल हो सकते हैं जो कड़ी मेहनत करते हैं. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-mla-samir-mahanti-visited-chitreshwar-shiva-temple/">बहरागोड़ा

: विधायक समीर महंती ने किया चित्रेश्वर शिव मंदिर का दौरा

विद्या ऐसी संपत्ति है जिसे कोई चूरा नहीं सकता : कुणाल षाड़ंगी

उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक, बौद्धिक एवं मानसिक विकास भी जरूरी है. कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को प्रमाण-पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा कि शिक्षा ही सबसे बड़ा संपत्ति है, यह ऐसा संपत्ति है जो न कोई छिन सकता है और न ही कोई चूरा सकता है. इसे जितना बांटोंगे यह उतना ही बढ़ता है. आगे उन्होंने कहा कि यदि बच्चे मैट्रिक व इंटर में कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करें तो उन्हें कोई आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता.

सम्मान समारोह में ये थे शामिल

इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश अध्यक्ष बादल महतो, कोल्हान प्रभारी प्रभात महाराज, भाजपा नेत्री सह समाजसेवी सुनीता देवदूत सोरेन, राष्ट्रीय सैल्यूट तिरंगा के जिलाध्यक्ष हिमांशु मिश्रा, जिला परिषद करण सिंह, भाजपा घाटशिला मंडल अध्यक्ष राहुल पांडे, महासचिव हीरा सिंह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. मंच का संचालन प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप शाह ने किया तथा मुकेश हीरा सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही