Search

 
 
 

Ghatshila : समृद्धि महिला संगठन ने लगायी हस्त निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) :  समृद्धि महिला संगठन की ओर से घाटशिला कॉलेज रोड स्थित विभूति मंच पर हस्त निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी शुक्रवार से लगाई गई. प्रदर्शनी का उद्घाटन विधायक रामदास सोरेन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि महिलाओं द्वारा हस्त निर्मित वस्तुओं की लगाई गई प्रदर्शनी में महिलाओं के लिए एक ही छत के नीचे सारी सामग्री की व्यवस्था की गई है. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-inauguration-of-new-it-lab-in-sant-nandlal-smriti-vidya-mandir/">Ghatshila

: संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में नए आईटी लैब का उद्घाटन
संस्था की सर्मिस्ठा नाग ने बताया कि कोविद-19 के समय जरूरमंद महिलाओं ने थोड़ी-थोड़ी पूंजी से अपना व्यवसाय शुरू किया तीन से चार वर्षों में महिलाओं ने साल में सात आठ प्रदर्शनी विभिन्न शहरों में लगाकर अच्छी आमदनी कर रही है. आमदनी का एक हिस्सा महिलाओं द्वारा गरीब बच्चों के बीच वितरण किया जाता है. यह प्रदर्शनी 11 अगस्त तक विभूति मंच पर रहेगा. इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत, काजल डॉन, काली पदो गोराई, अमित राय, रत्ना पात्र, अर्पिता सरकार, संदिपा दत्ता, अनिंदिता सूर, मोनोबिना, कृष्णा दत्ता सहित अन्य महिलाएं शामिल थीं. इसे भी पढ़ें :  Jadugoda">https://lagatar.in/jadugoda-rally-taken-out-on-world-tribal-day-with-message-of-tribal-unity/">Jadugoda

: विश्व आदिवासी दिवस पर रैली निकाल दिया आदिवासी एकता का संदेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही