Search

 
 
 

घाटशिला : मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना के 20 लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरित

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : पूर्वी मऊभण्डार ग्राम पंचायत भवन में शनिवार को पंचायत के 20 लाभुकों के बीच मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत स्वीकृत पत्र का वितरण किया गया. मुखिया निताई मुंडा, उपमुखिया रूपेश दूबे एवं पंचायत समिति सदस्य विजय पांडेय की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने अपने हाथों से लाभुकों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया. पेंशन स्वीकृति पत्र प्राप्त कर जरूरतमंद महिला-पुरुषों के चेहरे पूरी तरह खिल उठे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-former-mla-met-the-victims-family-in-neemdiha/">चाकुलिया

: नीमडीहा में पीड़ित परिवार से मिले पूर्व विधायक
लोगों ने कहा कि पेंशन शुरू होने से आजीविका का एक माध्यम प्राप्त हो गया है. कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि सरकार जरूरतमन्दों के हित में काफी बढ़िया कार्य कर रही है. जिसे ईमानदारी पूर्वक जमीन पर उतारने का कार्य पंचायत के नव निर्वाचित प्रतिनिधि कर रहे हैं. इस अवसर पर मुख्य रूप से उपमुखिया रूपेश दूबे, वार्ड सदस्य सुनीता देवी, अमरातून खातुन समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-kunal-shadangi-will-bear-the-education-expenses-of-a-financially-weak-girl-student/">चाकुलिया

: आर्थिक रूप से कमजोर सबर छात्रा की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे कुणाल षाडंगी

स्वीकृत पत्र पाने वालों की सूची

पंचायत के गणमान्य लोगों ओमप्रकाश सिंह, सच्चिदानन्द त्रिपाठी, मुनिब शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह, एनएल पटेल, नवल सिंह, सुरेश सिंह चौहान, एस राजन, राकेश दूबे, इकबाल सिंह, मंतोष मंडल, एमआई शशि ने अपने हाथों से लाभुकों के बीच सर्टिफिकेट का वितरण किया. पेंशन स्वीकृत पत्र के लाभुकों में पंचायत के हरी प्रसाद, सरोजिनी देवी, जमीला खातुन, अंजू पांडेय, शहनाज बेगम, मीना देवी, महुआ चौधरी, कल्पना बागति, संजीदा बीबी, कमरून निशा, सयरून निशा, कमला बेरा, शायरा खातुन, अनिल कुमार द्वारी, हरवंश सिंह, शेख रशीद, विक्रम साहू, बेगम, महरून निशा एवं शेख शाहजहां शा​मिल थे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही