Search

घाटशिला : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर ने मंगलवार को "सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान" चलाया. अभियान का नेतृत्व शिक्षक आर्पो भट्टाचार्य, विश्वजीत सीट एवं सुदीप घोष ने किया. टीम में विद्यालय के 15 एनसीसी कैडेट्स एवं 15 स्कूल परिषद सदस्य शामिल थे. सभी ने गोपालपुर फाटक तथा इसके आसपास के क्षेत्र का दौरा किया. इस अभियान के लिए घाटशिला थाना से अनुमति ली गई थी. अभियान को सफल बनाने में घाटशिला थाना का भी सहयोग रहा. इसे भी पढ़ें : कपिल">https://lagatar.in/kapil-sibals-taunt-on-rijiju-are-your-controversial-statements-to-strengthen-the-judiciary/">कपिल

सिब्बल का रीजीजू पर तंज : क्या आपके विवादित बयान न्यायपालिका को मजबूत करने के लिए हैं?
विद्यार्थियों ने लोगों को सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाना, ट्रैफिक नियमों का पालन करना, वाहन की स्पीड सीमित रखना आदि विषयों के फायदे बताया. लोगों को समझाया कि हेलमेट केवल आपको चालान से बचने के लिए नहीं पहनना है, बल्कि अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पहनना है. सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों ने आम जनता से बातचीत कर ट्रैफिक नियमों का पालन करने तथा हेलमेट पहनने के महत्व को समझाया. विद्यालय प्रबंधक सह एनसीसी अधिकारी डॉ प्रसेनजीत कर्मकार ने कहा कि अपने क्षेत्र की उन्नति तथा लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रखेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp