Ghatshila (Rajesh Chowbey) : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर घाटशिला और आसपास के क्षेत्रों में स्थित इंटर की छात्राओं के बीच अंतर स्कूल कबड्डी मैच शनिवार को संपन्न हुआ. प्रतियोगिता में संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर घाटशिला, बीडीएसएल घाटशिला, मारवाड़ी हाई स्कूल घाटशिला, कस्तूरबा गांधी विद्यालय घाटशिला, कस्तूरबा गांधी विद्यालय मुसाबनी, मॉडल स्कूल घाटशिला, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय गुड़ाबांधा, इरवाइन एड्वेंटिस्ट स्कूल घाटशिला, कस्तूरबा गांधी विद्यालय धालभूमगढ़, एवं जेसी हाई स्कूल घाटशिला की बालिकाओं ने भाग लिया. प्रातः 10 बजे विद्यालय के प्राचार्य नीलकमल सिन्हा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया. पहला मैच संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय घाटशिला के बीच खेला गया. इसमें संत नंदलाल की बालिकाओं ने जीत हासिल की. प्रत्येक विद्यालय की छात्राओं ने पूरे दमखम के साथ अपने विद्यालय को जीत दिलाने के लिए एक के बाद एक-एक चक्र मैच खेला. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-outline-made-for-world-tribal-day-celebrations/">चांडिल
: विश्व आदिवासी दिवस समारोह को लेकर तय की गई कार्यक्रम की रूपरेखा
: विश्व आदिवासी दिवस समारोह को लेकर तय की गई कार्यक्रम की रूपरेखा
: जज उत्तम आनंद के हत्यारे लखन और राहुल अंतिम सांस तक रहेंगे जेल की सलाखों के पीछे, जानें CBI कोर्ट का फैसला
: विश्व आदिवासी दिवस समारोह को लेकर तय की गई कार्यक्रम की रूपरेखा
नौवीं से 12वीं तक के बालक-बालिका वर्ग में हो रही है प्रतियोगिता
घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सतवीर रजक के निर्देशानुसार अनुमंडल के कक्षा नौवीं से 12वीं तक के बालक एवं बालिकाओं के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई है. विद्यालय प्रबंधन समिति ने इस प्रतियोगिता को संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में आयोजित करने हेतु स्वीकृति प्रदान की थी. ज्ञात हो कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर आजादी का अमृत महोत्सव एवं राष्ट्रमंडल खेल को ध्यान में रखते हुए एसडीओ सतवीर रजक ने ऐसी प्रतियोगिता के आयोजन का निर्णय लिया. इसका पारितोषिक वितरण 15 अगस्त को राजस्टेट मैदान में झंडोत्तोलन के पश्चात किया जाएगा. प्राचार्य नीलकमल सिन्हा ने खिलाड़ियों से कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलें, इसमें हार- जीत किसी की भी हो सकती है, परंतु इसमें भाग लेना बड़ी बात है. मौके पर विद्यालय के सह सचिव शिव कुमार देवड़ा, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य राम गोपाल चौमाल, निर्मल झुनझुनवाला, बीआरसी के गौतम राणा, कालीकृष्ण घोष एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालयों के प्रभारी एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-outline-made-for-world-tribal-day-celebrations/">चांडिल: विश्व आदिवासी दिवस समारोह को लेकर तय की गई कार्यक्रम की रूपरेखा
खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर घाटशिला के इंद्र कुमार राय, सायंतन रॉय, विश्वजीत सीट, मौसमी बनर्जी, अनूप कुमार पटनायक, एसआर दत्ता, अर्पो भट्टाचार्य ने इस दौरान उपस्थित रहकर छात्रों की हौसला अफजाई की. प्रशासन की ओर से घाटशिला बीडीओ कुमार अभिनव एवं सर्कल ऑफिसर राजीव कुमार अपनी मौजूदगी से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बधाई दी. 8 अगस्त को संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर घाटशिला के प्रांगण में ही इंटर स्कूल बालकों का कबड्डी मैच आयोजित की जाएगी. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-judge-uttam-anands-killers-lakhan-and-rahul-will-remain-behind-bars-till-their-last-breath-know-the-decision-of-cbi-court/">BREAKING: जज उत्तम आनंद के हत्यारे लखन और राहुल अंतिम सांस तक रहेंगे जेल की सलाखों के पीछे, जानें CBI कोर्ट का फैसला
Leave a Comment