Search

 
 
 

घाटशिला : चिकित्सक के साथ 20 हजार रुपये की हुई धोखाधड़ी

 
Ghatshila : आए दिन अक्सर विभिन्न बैंकों से लोगों को फोन कर क्रेडिट कार्ड के तमाम फायदों के बारे में जानकारी देते हुए प्रलोभन दिया जाता है. ठीक इसी प्रकार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मऊभंडार शाखा की ओर से अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रविंद्र नाथ सोरेन को भी बैंक की ओर से क्रेडिट कार्ड दिया गया. क्रेडिट कार्ड का बिना उपयोग किए ही उनके खाते में से साल में दो बार पांच-पांच सौ रुपया काट लिया गया. उन्होंने बाध्य होकर अपना क्रेडिट कार्ड बंद करने के लिए आवेदन दिया. आवेदन दिए जाने पर क्रेडिट कार्ड की ओर से बताया गया कि आपका 8765 रुपया बकाया है. जबकि उन्होंने अपना क्रेडिट कार्ड एक्टिव भी नहीं किया था. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-night-blood-collection-is-being-done-for-the-eradication-of-filariasis/">चाईबासा

: फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर किया जा रहा रात्रि रक्त संग्रह

क्रेडिट कार्ड बंद करा दिया

मरता क्या नहीं करता डॉ. सोरेन ने उक्त राशि को ऑनलाइन ट्रांसफर कर अपना क्रेडिट कार्ड बंद करा दिया. इसके बाद 10 दिनों के अंदर नया क्रेडिट कार्ड आ गया. नया क्रेडिट कार्ड मिलने के बाद डॉ. सोरेन इसकी सूचना देने जब बैंक गए तो बैंक में क्रेडिट कार्ड बनाने वाली दो महिला ने कहा कि आपका आउटस्टैंडिंग 9540 रुपया है यह सुनते ही उनके होश उड़ गए. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-accused-of-beating-wife-to-death-in-ulidih-arrested/">जमशेदपुर:

उलीडीह में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

शाखा प्रबंधक से मिलकर शिकायत दर्ज कराई

दो दिन के बाद 12 जून को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा मऊभंडार की ओर से उनके मोबाइल पर मैसेज आता है कि आपके अकाउंट से डेबिट कर लिया गया है. मंगलवार को उन्होंने शाखा प्रबंधक सुधांशु भदानी से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज की. उन्होंने तत्काल उनसे आवेदन लेकर एक सप्ताह का समय मांगा है. एक सप्ताह के अंदर उनका पैसा वापस करने तथा पुनः दोनों क्रेडिट कार्ड बंद करने का आश्वासन दिया है. इस संबंध में शाखा प्रबंधक सुधांशु भदानी से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि क्रेडिट कार्ड पूरी तरह अलग विभाग है इसलिए उस संबंध में जो भी शिकायत आती है संबंधित विभाग को भेज दिया जाता. क्रेडिट कार्ड विभाग वालों से बात कर उसका निराकरण किया जाता है. यदि ऐसा हुआ है तो गलत हुआ है. जल्द से जल्द उनकी समस्या का निदान कर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-night-blood-collection-is-being-done-for-the-eradication-of-filariasis/">चाईबासा

: फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर किया जा रहा रात्रि रक्त संग्रह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही