Ghatshila (Rajesh Chowbey) : पावड़ा पंचायत की मुखिया पार्वती मुर्मू के नेतृत्व में विभिन्न विद्यालय के बच्चों द्वारा गुरुवार को पंचायत स्तरीय स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जागरूकता रैली निकाली गई. इस मौके पर मारवाड़ी हिन्दी मध्य विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा स्कूल परिसर से मुखिया की देखरेख में जागरूकता रैली निकाली गई. जागरूकता रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर घाटशिला मुख्य बाजार से होते हुए घाटशिला स्टेशन चौक तक पहुंची. यहां से रैली पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए स्कूल परिसर पहुंच कर रैली समाप्त हुई. प्रभात फेरी के दौरान बच्चे स्वच्छता से संबंधित नारे लगा रहे थे. मौके पर मुखिया पार्वती मूर्मू ने कहा कि पंचायत स्तरीय स्वच्छता पखवाड़ा के तहत पूरे पंचायत में यह अभियान चलाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-aidso-came-out-in-support-of-women-wrestlers-agitating-in-delhi/">चांडिल
: दिल्ली में आंदोलनरत महिला पहलवानों के समर्थन में उतरा एआईडीएसओ
: दिल्ली में आंदोलनरत महिला पहलवानों के समर्थन में उतरा एआईडीएसओ
Leave a Comment