Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : संत नंद लाल विद्या मंदिर की शुभेच्छा को 99.2% अंक लाकर बनी स्कूल टॉपर

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : संत नन्द लाल स्मृति विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया. 99.2% अंक प्राप्त कर शुभेच्छा दत्ता ने स्कूल में टॉप किया है. उसने विज्ञान, गणित और आईटी में 100 में 100 अंक हासिल किया है. 97.6% अंकों के साथ तुहिन सुराल दूसरे स्थान और प्रतीक्षा राणा 97.4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही. परीक्षा में बैठे कुल 142 विद्यार्थियों में से 28 बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किये. विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-anurag-became-the-school-topper-of-gayatri-shiksha-niketan-in-cbse-10th-board-examination/">आदित्यपुर

: CBSE 10वीं बोर्ड की परीक्षा में अनुराग बने गायत्री शिक्षा निकेतन के स्कूल टॉपर
तुहिन सुराल और प्रतीक्षा राणा ने भी विज्ञान विषय में 100 में से 100 अंक तथा वैभव शर्मा ने गणित में 100 अंक प्राप्त किये. समस्त विद्यालय परिवार छात्रों की अपार सफलता से आनंदित है. प्रबंधक प्रसेनजीत कर्मकार, प्राचार्या नीलकमल सिन्हा, विद्यालय प्रबंधन समिति तथा सभी शिक्षकों ने बच्चों की सफलता पर हर्ष जताते हुए उन्हें तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही