Search

 
 
 

घाटशिला : मॉडल विद्यालय धालभूमगढ़ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : मॉडल विद्यालय धालभूमगढ़ में विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन गुरुवार को किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अंचलाधिकारी सदानंद महतो ने दीप प्रज्जवलित कर किया. इस मौके पर नरसिंहगढ़ उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक गौतम लाहा, ग्राम प्रधान विशाल नमाता, वासुदेव सिंह, वरुण साव, शंकर दास, अनूप मिश्रा के साथ शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे. मॉडल विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dc-office-officials-are-blackmailing-traders-under-the-guise-of-rti-mukesh-mittal/">जमशेदपुर

: डीसी ऑफिस के अधिकारी आरटीआई की आड़ में व्यापारियों का कर रहे हैं भयादोहन- मुकेश मित्तल

विजेता समूह को किया गया सम्मानित

इस मौके पर अंचलाधिकारी सदानंद महतो ने कहा कि विज्ञान का समय है अपने जीवनकाल में विज्ञान एक महत्वपूर्ण विषय है विज्ञान के कारण हमारी प्रगति या विकास होगा. इसके साथ-साथ छात्र-छात्राओं से कहा कि 17वीं शताब्दी के नजरिए को बदलना होगा. अंधविश्वास के चीजों को विज्ञान के ज्ञान से दूर किया जा सकता है. बच्चे के विज्ञान के लोजिक को समझे. अभिभावकों एवं शिक्षकों से कहा कि बच्चों को विज्ञान के बारे में जानकारी तथा इसके पीछे का लाेजिक बताएं तकनीक का समय है. उन्होंने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा मॉडलों के बारे में छात्रों से जानकारी ली. इसके उपरांत विज्ञान प्रदर्शनी में अव्वल आने वाले समूह को सम्मानित किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही