Search

 
 
 

Ghatshila : हाइवा की चपेट में आकर स्कूटी सवार पति-पत्नी की मौत

 
Ghatshila (Rajesh Choubey) : श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के पिताजुड़ी गांव के समीप एनएच 18 पर गुरुवार की देर रात हाइवा की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतका डोली भगत की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि पति राजीव रंजन भगत की अनुमंडल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-read-three-more-news-of-the-city-including-missing-girl-from-sitaramdera-in-one-click/">Jamshedpur

: सीतारामडेरा की युवती लापता सहित शहर की और तीन खबरें पढ़ें एक क्लिक में
अनुमंडल अस्पताल की चिकित्सक कुमुदिनी सरदार ने बताया कि अत्यधिक रक्त स्राव होने के कारण राजीव रंजन भगत की मौत हुई है. जबकि डोली भगत की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी. घटना के संबंध में परिवार वालों ने बताया कि दोनों श्यामसुंदरपुर के चंदनपुर निवासी रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे. वहां से लौट के दौरान तेज रफ्तार हाइवा (जेएच 05 जी 3352) की चपेट में आने से दोनों की मौत हुई है. दोनों शव अनुमंडल अस्पताल में रखे गये हैं. शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/judicial-custody-of-11-accused-including-hemant-soren-extended-till-june-27/">हेमंत

सोरेन समेत 11 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 27 जून तक बढ़ी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही