Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : अनुमंडल अस्पताल का एसडीओ ने किया औचक निरीक्षण

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सत्यवीर रजक एवं अंचलाधिकारी राजीव कुमार ने रविवार दोपहर अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर टुडू से कई जानकारी ली तथा सर्वप्रथम उपस्थिति पंजी की जांच की. इसके बाद अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों से अस्पताल की व्यवस्था के संबंध में पूछताछ की. उन्होंने अति कुपोषण उपचार केंद्र में भर्ती बच्चों को देखा तथा बात की. अस्पताल में बने ब्लड स्टोरेज की भी जांच की, वहां उन्हें तीन यूनिट ब्लड उपलब्ध मिला. निरीक्षण के बाद अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जांच के क्रम में व्यवस्था संतोषजनक पाया गया. अस्पताल में चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद थे. मरीजों ने भी बताया कि भोजन से लेकर दवा आदि की व्यवस्था ठीक है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-including-a-minor-arrested-with-stolen-bike/">जमशेदपुर

: चोरी की बाइक के साथ एक नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही