Search

 
 
 

घाटशिला : स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर एसडीओ ने की बैठक

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : अनुमंडल सभागार में गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए जाने को लेकर पदाधिकारियों विभिन्न विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने विभिन्न कार्यालयों में झंडोत्तोलन के समय में परिवर्तन करने को लेकर चर्चा की गई एवं सर्वसम्मति से लागू किया गया. सर्वप्रथम अनुमंडल पदाधिकारी के आवासीय कार्यालय में ध्वजारोहण किया जाएगा. इसके बाद विभिन्न कार्यालय एसडीपीओ, थाना, जेल, न्यायालय, प्रखंड कार्यालय सहित अन्य का समय निर्धारित किया गया. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-muharram-of-40-villagers-and-their-families-will-be-spent-at-the-picket-site-itself/">गिरिडीह

: धरना स्थल पर ही बीतेगा 40 ग्रामीणों व उनके परिवार का मुहर्रम 

10 व 12 अगस्त को होगा परेड का पूर्वाभ्यास

इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक से स्वतंत्रता दिवस समारोह पर परेड को लेकर सहमति ली गई. परेड का पूर्वाभ्यास 10 तथा 12 अगस्त को राजस्टेट मैदान में किया जाएगा. परेड का निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी घाटशिला की देखरेख में की जाएगी. इसके अलावा अन्य कई बिंदुओं पर भी चर्चा की गई. बैठक में मुख्य रूप से एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो, अंचलाधिकारी राजीव कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव, समाजसेवी काली राम शर्मा, सुरेश चौहान, मिथिलेश सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही