Search

 
 
 

घाटशिला : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी के लिए एसडीओ ने की बैठक

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : अनुमंडल कार्यालय घाटशिला के सभागार में गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सत्यवीर रजक की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर बैठक हुई. बैठक में तैयारी समिति के सदस्य के अलावा विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और प्रतिनिधि उपस्थित थे. एसडीओ ने विद्यालय के शिक्षकों से स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारी के संबंध में जानकारी ली. एसडीओ ने कहा कि पिछले दो वर्षों से कोरोना काल के कारण सादे समारोह आयोजित कर राष्ट्रीय पर्व मनाया गया. इस बार विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा परेड के अलावा किसी तरह का कार्यक्रम करना चाहते हैं तो वे अपनी सूची तीन अगस्त को होने वाली बैठक में जमा कर देंगे. इसे भी पढ़ें : ना">https://lagatar.in/neither-the-location-of-the-intelligence-report-nor-the-investigation-in-the-big-corruption-case-cid-without-leadership/">ना

खुफिया रिपोर्ट का ठिकाना, ना भ्रष्टाचार के बड़े मामले में जांच, नेतृत्व विहीन CID
एसडीओ ने शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि गौतम राणा को निर्देश दिया कि तीन प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के बच्चों की भी सहभागिता सुनिश्चित कराएं. इसके अलावा अन्य कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में सीडीपीओ सुप्रिया शर्मा, घाटशिला थाना प्रभारी एसपी गुप्ता, मऊभंडार ओपी प्रभारी सोनू कुमार, तैयारी समिति के आनंद अग्रवाल, काली राम शर्मा, फकीर चंद्र अग्रवाल, सुरेश सिंह चौहान सहित शिक्षकों में प्रकाश शर्मा, इंद्र कुमार राय सहित विभिन्न विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही