Search

 
 
 

घाटशिला : विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं के साथ एसडीओ ने की बैठक

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : मतदाता पुनरीक्षण को लेकर शनिवार को अनुमंडल कार्यालय सभागार में एसडीओ सत्यवीर रजक की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं के साथ बैठक हुई. इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने से लेकर हटाने का कार्य करने के बारे में बताया. उन्होंने वोटर कार्ड ऐप डाउनलोड कर नया वोटर कार्ड बनाने के बारे में जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-116th-foundation-day-of-punjab-and-sind-bank-celebrated/">जमशेदपुर

: पंजाब एंड सिंध बैंक का 116 वां स्थापना दिवस मना

मोबाइल ऐप से मतदाता स्वयं किसी भी तरह का सुधार कर सकते हैं

एसडीओ ने कई लोगों को मोबाइल ऐप डाउनलोड कराया और उसके इस्तेमाल के बारे में बताया. इस ऐप के जरिए वोटर कार्ड में किसी भी तरह का सुधार मतदाता स्वयं कर सकते हैं. इसके लिए मतदाता का फोन नंबर रजिस्टर्ड होना आवश्यक है. बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस नेता कॉल्टू चक्रवर्ती, सत्यजीत सीट, कन्हैया शर्मा प्रकाश जायसवाल, सुभाष सिंह, अमरदीप शर्मा, भुनेश्वर तिवारी सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही