Search

 
 
 

Ghatshila : एसडीओ ने की होटल एवं लाॅज संचालक के साथ बैठक

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला : अनुमंडल कार्यालय सभागार में गुरुवार को अनुमंडल स्तरीय होटल संचालकों के साथ एसडीओ सच्चिदानंद महतो की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी तथा कई होटल लाॅज संचालक शामिल थे. एसडीओ ने होटल संचालकों को बताया कि होटल में आने वाले लोगों का फोटो पहचान पत्र ले कर रखें तथा प्रत्येक दिन इसकी सूचना थाने में जमा करें. हर होटल या लॉज में सीसीटीवी कैमरा लगाना एवं अग्निशमन यंत्र होटल में लगाना सुनिश्चित करें. बैठक में घाटशिला एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर, ओपी प्रभारी गौतम कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी भी शामिल थे. इसे भी पढ़ें :  Bahragoda">https://lagatar.in/bahragoda-one-died-due-to-drowning-in-the-pond-of-khandamouda-village-of-barshol/">Bahragoda

: बड़शोल के खंडामौदा गांव के तालाब में डूबने से एक की मौत
बैठक के दौरान होटल संचालकों को एक फॉर्म दिया गया उस फॉर्म को भरकर एक सप्ताह के अंदर अनुमंडल कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि होटल में पर्यटकों की सुविधा के लिए तालिका होनी चाहिए, ताकि पर्यटक होटल में रहने से पहले जानकारी ले सकें. पर्यावरण को लेकर होटल का कचरा कहां डंप किया जाता है यह सुनिश्चित करना होटल की जिम्मेदारी है. कर्मचारियों के पहचान पत्र, विद्युत व्यवस्था आदि की जानकारी भी प्रशासन को दी जाए. पर्यटकों के साथ अच्छा से अच्छा व्यवहार होटल के कर्मचारी एवं संचालक करें. इसके अलावा कई अन्य विशेष बिंदुओं पर होटल संचालकों से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-2000-cusecs-of-water-released-from-chandil-dam/">Jamshedpur

: चांडिल डैम से 2000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही