Search

 
 
 

Ghatshila : मतदाता सूची को लेकर बीएलओ के साथ एसडीओ ने की समीक्षा बैठक

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : अंचल कार्यालय सभागार में मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो ने प्रखंड के बीएलओ के साथ मतदाता सूची एवं मतदाता पहचान पत्र को लेकर समीक्षा बैठक की. एसडीओ ने बीएलओ को निर्देश दिया कि प्रखंड में 18 वर्ष उम्र से अधिक युवा को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फॉर्म 6 का उपयोग करें एवं मतदाता सूची में नाम अथवा पता सुधार के लिए फॉर्म 8 को जल्द से जल्द भरकर सुधार करें. इसके बाद हाउस टू हाउस निरीक्षण कर मतदाता सूची से मिलान करें. उन्होंने कहा कि कोई भी युवा मतदाता मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करने से छूट न जाए. उन्होंने कहा कि मतदाता पहचान पत्र के लिए रंगीन फोटो संग्रह कर सुधार किया जाए. बैठक में अंचलाधिकारी निशांत अंबर एवं प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ सह आंगनबाड़ी सेविका बैठक में उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें : Goilkera">https://lagatar.in/goilkera-took-stock-of-preparations-for-world-tribal-day/">Goilkera

: विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों का लिया जायजा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही