Search

 
 
 

घाटशिला : एसडीओ ने नीलाम पत्र वादों के निष्पादन ​को लेकर बैंक प्रतिनि​धियों के साथ की बैठक

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला अनुमंडल के सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक ने मंगलवार को सभी बैंक प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की. इस दौरान उन्होंने निलाम-पत्र वाद से संबंधित लोनदारों से वसूली को लेकर विशेष दल गठित कर जल्द-से-जल्द कार्रवाई हेतु निर्देश किया. साथ ही ऐसे निलाम वाद जो कई वर्षो से चलते आ रहे है, जिसका वसूली या निष्पादन अबतक न हो पाया है, वैसे लोनदारों की बैंक द्वारा सूचि तैयार कर अनुमण्डल कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा. अनुमण्डल कार्यालय द्वारा ऐसे बकायेदारों के विरूद्ध वारंट निर्गत करने का आदेश ​​दिया गया.  इसे भी पढ़ें : पटमदा">https://lagatar.in/adityapur-additional-secretary-did-physical-inspection-of-the-ongoing-development-works-in-the-municipal-corporation/">पटमदा

: अवैध क्लिनिक संचालक डॉ. वाई एन चौधरी के घर से मिला डेढ़ लाख नकद, जब्त

बकायादारों से की गई वसूली की जानकारी जरूर उपलब्ध कराएं

एसडीओ ने कहा कि जिन बकायादारों के द्वारा वसूली की पूर्ण राशि बैंक में जमा की गई है या लोक अदालत के माध्यम से समझौता कर वाद को समाप्त किया गया है, उसकी सूची तैयार का अनुमण्डल दण्डाधिकारी के न्यायालय में इसकी सूचना निश्चित रूप से दें. इसके साथ संबंधित वाद का कोर्ट फी जमा कर दें ताकि वाद की कार्रवाई को समाप्त किया जा सके. सभी बैंकों को यह भी निर्देश दिया गया कि प्रतिमाह बैंक में संधारित पंजी-9 का मिलान अनुमण्डल न्यायालय में संधारित पंजी-10 से नियमित रूप से करेंगे, जिससे वादो की अद्यतन स्थिति स्पष्ट रहें. बैठक में कार्यपालक दण्डाधिकारी जय प्रकाश करमाली, अग्रणी जिला प्रबंधक संतोष कुमार, सभी थाना प्रभारी एवं बैंक के शाखा प्रबंधक व प्रतिनिधि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-power-supply-will-be-closed-for-4-hours-on-wednesday-due-to-maintenance-of-power-sub-station/">आदित्यपुर

: विद्युत सब स्टेशन के रखरखाव को लेकर बुधवार को 4 घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही