Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : अपराध नियंत्रण को लेकर एसडीपीओ ने की थाना प्रभारी के साथ बैठक

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में मंगलवार को अपराध नियंत्रण को लेकर एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो ने थाना प्रभारी के साथ बैठक कर कई बिंदुओं पर चर्चा की. बैठक के संबंध में पूछे जाने पर एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न थानों में अपराध नियंत्रण पर चर्चा करते हुए लंबित कांडों का रिव्यू किया गया एवं जल्द से जल्द कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि अपने थाना क्षेत्र में किसी भी तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द हो. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-panchayat-representatives-stopped-the-road-repair-work/">चाकुलिया

: सड़क मरम्मत कार्य को पंचायत प्रतिनिधियों ने रुकवाया

लॉटरी बेचते पकड़ा जाता है तो होगी कार्रवाई

उन्होंने बताया कि सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में गांजा एवं ड्रग्स आदि चोरी-छिपे बेची जा रही है. वैसे लोगों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा. साथ ही साथ क्षेत्र में पूरी तरह से लॉटरी का कारोबार पर पाबंदी है. यदि कोई भी लॉटरी बेचते पकड़ा जाता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी. बैठक में घाटशिला थाना प्रभारी विमल किंडो, गालूडीह थाना प्रभारी सुखसागर सिंह चौधरी, धालभूमगढ़ थाना प्रभारी अवनीश कुमार, बहरागोड़ा, बड़शोल, श्यामसुंदरपुर सहित अन्य थाना प्रभारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही