Search

 
 
 

घाटशिला : पावड़ा गांव के 122 घरों में डेंगू को लेकर चला सर्च अभियान

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : सीएचसी घाटशिला की ओर से पावड़ा गांव में शुक्रवार को डेंगू का सर्च अभियान चलाया गया. इस दौरान कुल 122 घरों का जांच किया गया. जांच के दौरान 13 घरों में डेंगू का लार्वा तथा 5 घरों में प्यूपा पाया गया. सर्च अभियान के दौरान एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया. अभियान में पावड़ा पंचायत की मुखिया पार्वती मुर्मु शामिल हुई. मुखिया ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि साफ-सफाई तथा आस-पास जल जमाव न होने दें. घर के टूटे-फूटे बर्तनों में जल जमाव होने से मलेरिया तथा डेंगू के मच्छर पनपते हैं. वैसे मच्छरों के काटने से मलेरिया तथा डेंगू का खतरा बना रहता है. अभियान में मुख्य रूप से वार्ड सदस्य के साथ निगरानी निरीक्षक दुलाल हेम्ब्रम, सत्येन्द्र कुमार, सहिया साथी रुपाली सीट, सहिया सोमवारी टुडू, दीपाली बास्के, जल सहिया उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-eight-professors-of-nit-jamshedpur-included-among-the-worlds-top-scientists/">आदित्यपुर

: दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों में एनआईटी जमशेदपुर के आठ प्रोफेसर शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही