Search

 
 
 

Ghatshila : घाटिशला प्रखंड में मौसमी बीमारी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

 
  • बारिश में भीगने से बचें : चिकित्सक
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड क्षेत्र में इन दोनों मौसमी बीमारी से लोग परेशान हैं. सरकारी अस्पताल और निजी नर्सिंग होम में ज्यादातर सर्दी खांसी और बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं. अस्पताल एवं नर्सिंग होम में बेड लगभग भरे हुए हैं. खासकर वायरल फीवर से ग्रसित रोजाना दर्जनों मरीज चिकित्सक के पास पहुंच रहे हैं. मौसमी बुखार में मरीजों को ठीक होने में सात दिन से ज्यादा लग रहे हैं. पहले तीन से चार दिनों में मरीज ठीक हो जाते थे, लेकिन अभी वायरल फीवर होने पर सात से आठ दिन तक मरीजों को परेशान कर रहा है. बुधवार को जब घाटशिला अनुमंडल अस्पताल का जायजा लिया तो पता चला कि अस्पताल के सभी बेड मरीजों से भरे हैं. इनमें आधे से अधिक मरीज सिर्फ बुखार से ग्रसित हैं. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-due-to-the-efforts-of-mla-construction-of-diversion-road-started-in-kharswati-river-of-dampada-area/">Ghatshila

: विधायक के प्रयास से दामपाड़ा क्षेत्र के खरस्वाती नदी में डायवर्सन रोड बनाना शुरू

बारिश के पानी में भीगने के कारण हो रहा है बुखार

[caption id="attachment_940859" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Ghatshila-Hospital-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अस्पताल में भर्ती मरीज.[/caption] अनुमंडल अस्पताल घाटशिला के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी आरएन सोरेन से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पहले अस्पताल में प्रत्येक दिन 80 से 90 मरीज आते थे लेकिन मौसमी बीमारी बढ़ने के कारण मरीजों की संख्या बढ़ गई है. वर्तमान में 130 से 140 मरीज अस्पताल पहुंच रहे है. जिसमें अधिकतर सर्दी, खांसी एवं बुखार के मरीज होते हैं. उन्होंने बताया कि अधिकतर लोगों को बुखार बारिश के पानी से भीगने के कारण हो रहा है. पहले सर्दी और फिर तेज बुखार आ रहा है जो छह सात दिनों तक लोगों को परेशान कर रहा है. अस्पताल में रक्त जांच की व्यवस्था है. लोगों को जहां तक हो बारिश के पानी से भीगने से बचना चाहिए. उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों में गर्म पानी का सेवन कंरे तो बेहतर होगा. संभव हो तो तो सूप भी समय-समय पर ले सकते हैं जो गले में इंफेक्शन होने से बचायेगा. उन्होंने कहा कि अस्पताल में मौसमी बीमारी से संबंधित लगभग सभी दवा मौजूद है और बेड भी उपलब्ध है. इसे भी पढ़ें : Goilkera">https://lagatar.in/goilkera-hemant-soren-government-just-cheated-people-by-lying-sudesh-mahato/">Goilkera

: हेमंत सोरेन सरकार ने लोगों को झूठ बोलकर सिर्फ ठगा – सुदेश महतो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही