Search

 
 
 

घाटशिला : स्व. संतलाल अग्रवाल की 27वीं पुण्यतिथि मनाई गई

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : नारी शिक्षा के लिए घाटशिला क्षेत्र में कई विद्यालय तथा महाविद्यालय की स्थापना करने वाले संतलाल अग्रवाल की 27वीं पुण्यतिथि गुरुवार को महिला कॉलेज परिसर में मनाई गई. मौके पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, इंटर तथा स्नातक कॉलेज की दोनों प्राचार्य, सचिव तथा विद्यार्थियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि संतु बाबू क्षेत्र में बालिका विद्यालय, शिशु तथा विद्या मंदिर, इंटर तथा स्नातक कॉलेज की स्थापना कर छात्राओं के लिए अलग व्यवस्था की नींव रखी. जहां काफी संख्या में छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं. उन्होंने कहा कि संतु बाबू बहुत ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं थे, परंतु शिक्षा को लेकर उनका यह लगाव वर्षों वर्ष तक यहां के लोग याद रखेंगे. मौके पर इंटर कॉलेज के सचिव आनंद अग्रवाल, प्राचार्या मिथिला मुर्मू, स्नातक महाविद्यालय की प्राचार्या पुष्पा गुप्ता, झामुमो नेता नीलकमल महतो, सतीश सीट, शहीद कॉलेज की शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्राएं उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-admission-date-extended-in-class-6-of-navodaya-vidyalaya-apply-till-25/">चाईबासा

: नवोदय विद्यालय के कक्षा 6 में एडमिशन की तिथि बढ़ी, 25 तक करें आवेदन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही