Search

घाटशिला : बीडीएसएल महिला महाविद्यालय में एनएसएस इकाई की संगोष्ठी

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : बीडीएसएल महिला महाविद्यालय में मंगलवार को एनएसएस इकाई की ओर से संगोष्ठी का आयोजन काशिदा पंचायत के बरडीह गांव में किया गया. संगोष्ठी का विषय था महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समानता. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य पुष्पा गुप्ता, वरीय शिक्षक एसके सिंह, मादो मुर्मू ,सुश्री सुशी सोरेन, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी एसके पति, रोमा सीट मौजूद थी. इस मौके पर माधव मुर्मू ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर संथाली भाषा में गीत प्रस्तुत किया तथा अपने विचारों से ग्रामीणों तथा स्वयंसेवी छात्राओं को अभीप्रेरित किया. रोमा सीट के द्वारा महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला गया. एसके पति ने भी इस विषय पर अपने विचार रखे. स्वयंसेवी छात्राओं में शरमीन निशा, उमा, शिवली, ज्योत्सना, जेसिका, खुशबू ,सोनाली, हेमलता मुर्मू, पूजा मांझी, सोनाली कुमारी आदि मौजूद थी. कार्यक्रम का संचालन राजनीतिक शास्त्र (प्रतिष्ठा) सेमेस्टर वन की छात्रा शिवली ने किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-batbaazi-organized-on-world-poetry-day-at-karim-city-college-inzamam-aziz-awarded-for-best-performance/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज में विश्व कविता दिवस पर बैतबाज़ी आयोजित, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए इंजमाम अजीज पुरस्कृत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp