Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर महाविद्यालय में सेमिनार का किया जाएगा आयोजन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर 28 फरवरी को सेमिनार का आयोजन किया गाएगा. सेमिनार में भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर, जादूगोड़ा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एनके सेठी मुख्य अतिथि के रुप में भाग लेंगे. डॉ. सेठी विज्ञान के क्षेत्र में रेडिएशन एंड हेल्थ फिजिक्स के विशेषज्ञ हैं. इनकी 50 से अधिक रिसर्च पेपर इंटरनेशनल जर्नल में प्रकाशित हैं. इन्हें युवा वैज्ञानिक अवार्ड से भी सम्मानित किया जाए चुका हैं. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-villagers-of-ward-no-10-were-troubled-by-the-elephant-the-qrt-team-chased-them-away/">चाकुलिया

: हाथी से परेशान रहे वार्ड नंबर 10 के ग्रामीण, क्यूआरटी टीम ने खदेड़ा

आयोजन को सफल बनाने में लगे है प्रोफेसर

200 से अधिक विज्ञान पर वार्ता ऑल इंडिया रेडियो में प्रसारित हो चुका है. इस आयोजन के संबंध में प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी ने बताया कि विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित करने, आमजनों को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर महाविद्यालय में सेमिनार आयोजित किया जा रहा है. आयोजन को सफल बनाने में विज्ञान विषय के प्राध्यापक डॉ. पीके गुप्ता, प्रो. एनआर महतो, प्रो मोहम्मद सज्जाद, प्रो. अर्चना सुरीन, डॉ. संजेश तिवारी, डॉ. कन्हाई बारिक मुख्य रूप से लगे हैं. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-villagers-of-ward-no-10-were-troubled-by-the-elephant-the-qrt-team-chased-them-away/">चाकुलिया

: हाथी से परेशान रहे वार्ड नंबर 10 के ग्रामीण, क्यूआरटी टीम ने खदेड़ा

वैज्ञानिक सीवी रमन ने 28 फरवरी 1928 को की थीं खोज

प्राचार्य डॉ. चौधरी ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक व नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. सीवी रमन के मशहूर खोज ``रमन प्रभाव`` के खोज दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस खोज से न सिर्फ इस बात का पता चला कि समुद्र का पानी नीले रंग का क्यों होता है, अपितु यह भी पता चला कि जब भी कोई लाइट किसी पारदर्शी माध्यम से होकर गुजरती है तो उसके नेचर और बर्ताव में बदलाव आ जाता है. यह खोज वैज्ञानिक सीवी रमन ने 28 फरवरी 1928 को की थीं. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-tusk-elephant-broke-into-rega-mundas-house-in-bhangaon-ate-paddy/">किरीबुरु

: भनगांव में रेगा मुंडा का घर दंतैल हाथी ने तोड़ा, धान खाया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही