Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : भादुड़ीह गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर मिली गंभीर रूप से घायल महिला की अनुमंडल अस्पताल में मौत

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के भादुड़ीह गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर एक महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में पुलिस को पड़ी मिली. अज्ञात महिला को  पुलिस ने उठाकर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को एमजीएम रेफर कर दिया था. लेकिन महिला की मौत अनुमंडल अस्पताल में ही हो गई. इसे भी पढ़ें :पटमदा">https://lagatar.in/patamda-jam-on-tata-patmada-main-road-people-upset/">पटमदा

: टाटा-पटमदा मुख्य मार्ग पर लगा जाम, लोग परेशान
घाटशिला थाना प्रभारी शंभू प्रसाद गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस से महिला को अनुमंडल अस्पताल भेजा गया था. आसपास के लोगों से महिला की पहचान कराने का काफी प्रयास किया गया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी. आशंका व्यक्त की जा रही है कि ट्रेन से गिरकर महिला के दोनों पैर कट गए होंगे या फिर दूसरे जगह की महिला खुदकुशी के लिए रेलवे ट्रैक पर आ गई होगी. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-former-chief-minister-raghuvar-das-to-inaugurate-kali-puja-pandal-of-maa-ambe-youth-sporting-club/">आदित्यपुर

: मां अम्बे यूथ स्पोर्टिंग क्लब के काली पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही