Search

 
 
 

घाटशिला : संत नन्दलाल स्मृति विद्या मंदिर में माताओं के लिए ”स्वास्थ्य एवं कल्याण” विषय पर सत्र आयोजित

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में शनिवार को कक्षा नर्सरी से पांचवीं तक के छात्र-छात्राओं की माताओं के लिए ``स्वास्थ्य एवं कल्याण पर आधारित एक परस्पर वार्तालाप का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में डॉ. नमिता झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तथा वक्ता डॉ. नमिता झा, विद्यालय प्रबंधक डॉ. प्रसेनजीत कर्मकार, प्रधानाचार्या नीलकमल सिन्हा, शैक्षणिक प्रभारी एसआर दत्ता, शिक्षक प्रभारी अनूप कुमार पटनायक, प्राइमरी प्रभारी सुजाता वर्मा एवं शाश्वती राय पटनायक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. तत्पश्चात बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. प्रधानाचार्या ने अपने वक्तव्य में परिवार में बुजुर्गों के महत्व को बताते हुए उपस्थित माताओं का अभिनंदन किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tsf-will-operate-370-cataract-patients-in-dumariya-block-of-east-singhbhum/">जमशेदपुर

: पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया ब्लॉक में 370 मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन करेगा टीएसएफ

डॉ. नमिता झा ने सरवाइकल कैंसर के बारे में दी जानकारी

अतिथि वक्ता डॉ. नमिता झा ने सरवाइकल कैंसर के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी एवं शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई महत्वपूर्ण उपाय बताए. जीवन में दिनचर्या के महत्व एवं स्वच्छता के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी प्रकाश डाला. डॉ. नमिता झा को शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट देकर सम्मानित किया गया. मंच संचालक की भूमिका श्रावणी आदित्य ने निभाई. मौसमी बनर्जी द्वारा तनाव मुक्त रहने के लिए जीवन में प्रणायाम के महत्व को बताते हुए उन्हें आवश्यक प्रणायाम करवाएं एवं उनकी जानकारी दी. गुरदीप कौर ने किशोरावस्था में होने वाले बदलाव के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला. प्राइमरी प्रभारी सुजाता वर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सोमनाथ दे और नेहा मजूमदार का भी काफी योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही