Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : संत नन्दलाल के सात बच्चों ने क्वालिफाइ किया जेईई मेंस

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला के संत नन्दलाल स्मृति विद्या मंदिर के छात्रों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का लोहा मनवाया है. मंगलवार को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली अखिल भारतीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित किया गया. इसमें विद्यालय के सात छात्रों ने सफलता अर्जित कर विद्यालय का मान बढ़ाया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-new-deputy-commissioner-of-ps-singhbhum-kuldeep-choudhary-takes-charge/">चाईबासा

: प सिंहभूम के नए उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने पदभार ग्रहण किया
विकास मोहरी, अकरम हैदर, पीयूष प्रधान, शुभेच्छा दत्ता, भवानी मंडल, संदीप दत्ता तथा त्रिदेव महतो ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जेईई मेंस के पहले चरण की परीक्षा क्वालीफाई की. विद्यालय प्रशासिका शोभा गनेरीवाल, मैनेजर डॉ प्रसेनजीत कर्मकार, प्रधानाचार्या नीलकमल सिन्हा तथा समस्त विद्यालय परिवार ने बुधवार को सभी को बधाई देते हुए अगले चरण की परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-sp-met-the-family-of-the-deceased-journalist-consoled-them/">लातेहार

: एसपी ने दिवगंत पत्रकार के परिजन से की मुलाकात, बंधाया ढांढ़स

सोना देवी विश्वविद्यालय में भक्ति भाव से हुई माता सरस्वती की पूजा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Ghatshila-Sona-Devi-Saraswati-Puja.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला के सोना देवी विश्वविद्यालय परिसर में बसंत पंचमी के मौके पर माता सरस्वती की पूजा बुधवार को हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. इस मौके पर माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पुजारी ने वैदिक मंत्रोचारण व हवन के साथ पूजा अर्चना की. सरस्वती पूजा के मौके पर विश्वविद्यालय को आकर्षक तरीके से सजाया गया था. इस दौरान प्रेस प्रवेश द्वार पर विद्यार्थियों द्वारा एक सेल्फी प्वाइंट और रंगोली के द्वारा माता सरस्वती की आकर्षक तस्वीर बनाई गई. इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रभाकर सिंह कुलपति जेपी मिश्रा व रजिस्ट्रार गुलाब सिंह आजाद ने आरती के साथ-साथ माता सरस्वती देवी की पूजा अर्चना की. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-campaign-will-be-run-to-take-rahul-gandhis-struggle-to-villages-sudhanshu/">धनबाद

: राहुल गांधी के संघर्ष को गांवों तक पहुंचाने को चलेगा अभियान- सुधांशु
इस मौके पर भाजपा की महिला नेत्री डॉ सुनीता देवदूत सोरेन, समाजसेवी कालीराम शर्मा मौजूद रहे. इसके साथ-साथ विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने भी विद्यादायिनी देवी सरस्वती को पुष्पांजलि दी. इस मौके पर समाजसेवी निर्मल झुनझुनवाला, सिद्धार्थ झुनझुनवाला, डॉ रत्ना मुखर्जी, लिली फाउंडेशन के बापीन चौधरी, अंकिता कुमारी, विश्वविद्यालय की शिक्षिका अनुस्वा राय, पूजा तिवारी, कृष्णेन्दु प्रधान सहित काफी संख्या में विद्यार्थी अभिभावक व विश्वविद्यालय कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-14-lakh-rupees-stolen-by-breaking-car-glass-in-kanke-road/">रांची

: कांके रोड में कार का शीशा तोड़कर 14 लाख की चोरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही