Search

घाटशिला : आरडीए संस्था का सात दिवसीय पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : आरडीए एवं टीडीएच संस्था द्वारा आयोजित पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सात दिवसीय पर्यावरण संरक्षण सहित अलग-अलग कार्यक्रम का रविवार को समापन हो गया. समापन के मौके पर तपन वर्मन ने बताया कि बाल संघ, शिक्षा सहायता केंद्र तथा युवा संघ के बच्चों ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सात दिनों तक अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया. इस दौरान पर्यावरण सुरक्षा, पौधरोपण, जागरूकता रैली, पोस्टरिंग, लिफलेट वितरण तथा नुक्कड़ नाटक आयोजित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया. इसे भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-4-vehicles-seized-without-challan-and-overloading/">पाकुड़

: बिना चालान व ओवरलोडिंग के आरोप में 4 वाहन ज़ब्त

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर नुक्कड़ नाटक का मंचन

उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के दिन 25 गांव में पौधरोपण किया गया. 6 जून को गंधनिया हाट मैदान में प्लास्टिक हटाओ तथा प्लास्टिक का व्यवहार कम करने के लिए आम जनता के बीच लिफलेट वितरण किया गया तथा डांगाडीह गांव के हॉट मैदान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया. उन्होंने बताया कि 7 दिवसीय कार्यक्रम के दौरान 10,000 लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया. इस आयोजन में संस्था के तपन बर्मन, कौशिक दास, अजीत दास, बेला कर के अलावा 18 शिक्षक एवं 9 युवा फैसिलिटेटर का योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp