Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : आईसीसी वर्कर्स यूनियन की वार्षिक आम सभा में कई प्रस्ताव पारित

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : आईसीसी वर्कर्स यूनियन की वार्षिक आम सभा रविवार को कॉपर क्लब मऊभंडार में वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बीएन सिंहदेव की अध्यक्षता में आयोजित की गई. आम सभा में एआईटीयूसी के राज्य पर्यवेक्षक अंबुज ठाकुर मौजूद थे. सभा का शुभारंभ झंडोत्तोलन के साथ शहीद वेदी पर माल्यार्पण कर किया गया. शहीद वेदी पर माल्यार्पण कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष बीएन सिंह ने किया. आम सभा के दौरान सभी अथितियों का भव्य स्वागत किया गया. वर्कर्स यूनियन के महासचिव ओम प्रकाश सिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन एवं लेखा-जोखा प्रस्तुत किया. जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-mla-held-a-meeting-with-public-representatives-regarding-public-problems/">चाईबासा

: जनसमस्याओं को लेकर विधायक ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

केंदाडीह माइंस में ही सिर्फ हो रहा है उत्पादन

मौके पर कई प्रस्ताव भी पारित किये गये. इसमें आईसीसी कारखाने में उत्पादन शुरू कराने का प्रयास, सुरदा समेत आईसीसी के सभी खादानों को जल्द खुलवाने का प्रयास, मजदूरों के लिए नया वेतन समझौता जल्द से जल्द लागु कराने एवं मऊभंडार टाउनशीप की सड़कों एवं आवासों का मरम्मतीकरण कराना शामिल है. मौके पर आम सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के महासचिव ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि आईसीसी कारखाने में उत्पादन बंद रहने के कारण आईसीसी के कारखानों का बंद रहना है. केंदाडीह माइंस को छोड़कर किसी माइंस में उत्पादन नही हो रहा है. दूसरा कारण यह है कि आईसीसी कारखाना का सीटीओ विगत 31 दिसंबर 2022 को खत्म हो गया था. इसको लेकर हमने शुरू से ही प्रबंधन पर दवाब डाला कि जल्द से जल्द सीटीओ के नवीकरण हेतु आवेदन किया जाय, ताकी 31 दिसंबर 2022 के पहले सीटीओ हासिल किया जा सके. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही