Search

 
 
 

घाटशिला : झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक में कई प्रस्ताव पारित

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक रविवार को बाबा तिलका मांझी मेमोरियल हॉल फूलडुंगरी में पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई. आंदोलनकारी की बैठक में सर्वप्रथम बिहार क्राइम कंट्रोल एक्ट के तहत जेल यात्रा किए संतोष सोरेन तथा उदय हेंब्रम मुसाबनी को माला पहनाकर स्वागत किया गया. बैठक के दौरान सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि सभी आंदोलनकारियों को चिन्हित कर मुख्यमंत्री द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र झारखंड राज्य आंदोलनकारी सेनानी के नाम से निर्गत कर सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा वर्ष 2012 में गृह विभाग द्वारा संकल्प प्रस्ताव में संशोधन कर जेल जाने की बाध्यता को समाप्त किया जाए साथ ही सभी के मान सम्मान एक समान के आधार पर शहीदों को सम्मान और आंदोलनकारियों को मासिक 30 हजार रुपया पेंशन निर्धारित किया जाए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bagbeda-residents-fast-for-one-day-for-repair-of-sluice-gate/">जमशेदपुर

: स्लुइस गेट की मरम्मत को लेकर बागबेड़ावासियों ने किया एक दिवसीय उपवास

आंदोलनकारी को चिकित्सा व यात्रा की व्यवस्था सुनिश्चित करे सरकार

इसके अलावा आंदोलनकारी को आजीवन चिकित्सा एवं यात्रा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, आश्रितों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की गारंटी दी जाए, झारखंड राज्य आंदोलनकारी सेनानी ट्रस्ट का गठन हो आदि प्रस्ताव पारित किए गए. बैठक में मुख्य रूप से पंकज मंडल, धनपति सरदार, डेविड सिंह कालुंडिया, माधवेंद्र मेहता, सुरेश चंद्र मुर्मू, किशोरी मोहन महतो, इरफान आलम, अंतू हांसदा, सलमा हांसदा, अनिल महतो, हिमांशु शेखर महतो, दुखीराम माडी, राधा मोहन महतो आदि आंदोलनकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही