Search

 
 
 

घाटशिला : सावन की तीसरी सोमवारी पर शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : सावन की तीसरी सोमवारी को शिवालयों में लोगों ने भक्ती भाव से पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया. पुरुषोत्तम मास की पहली सोमवारी होने के कारण लोगों ने विभिन्न जलाशय एवं नदी से जल लेकर सिधेश्वर बाबा का जलाभिषेक किया. ऊंचे पहाड़ी पर स्थित सिधेश्वेर बाबा की भव्य मंदिर के कारण लोग खींचे चले आते हैं. मंदिर में क्षेत्र के सन्यासी बाबा विनय दास से भी लोगों ने आशीर्वाद लिया. बाबा विनय दास प्रत्येक सोमवार को बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देने पहुंचते हैं. बाबा विनय दास के द्वारा ही यहां शिवलिंग की स्थापित की गई थी. इसके अलावा घाटशिला क्षेत्र के राजस्टेट, मऊभंडार, लालडीह, दहीगोड़ा, फुलडूंगरी आदि क्षेत्र के शिवालयों में लोगों ने जलाभिषेक किया. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-free-eye-check-up-camp-organized-on-july-26/">डुमरिया

: नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन 26 जुलाई को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही