Search

 
 
 

घाटशिला : कवि गुरु रविंद्र नाथ टैगोर की 162वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभा यात्रा

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : संस्कृति संसद क्लब दाहीगोड़ा की ओर से कवि गुरु रविंद्र नाथ टैगोर की 162वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को शोभा यात्रा निकाली गई. शोभा यात्रा आईसीसी वर्कर्स यूनियन कार्यालय से मुख्य सड़क होते हुए घाटशिला स्टेशन पहुंच कर संपन्न हुआ. इस दौरान आईसीसी वर्कर्स यूनियन कार्यालय के समीप ट्रक को मंच की तरह सजाया गया था. जिस मंच पर स्थानीय कलाकारों द्वारा रविंद्र संगीत, नृत्य, कविता पाठ कर शोभा यात्रा शुरू की गई. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Ghatshila-Kavi-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-outrage-among-the-farmers-due-to-the-water-of-the-rice-mill-flowing-in-the-field/">चाकुलिया

: चावल मिल का पानी खेत में बहाये जाने से किसानों में आक्रोश

मानसी चटर्जी व शिल्पी सरकार एंड ग्रुप ने संगीत-नृत्य किया प्रस्तुत

शोभा यात्रा संस्कृति संसद क्लब दाहीगोड़ा, कॉलेज रोड, गोपालपुर रेलवे फाटक तथा स्टेशन चौक पर मानसी चटर्जी एंड ग्रुप तथा शिल्पी सरकार एंड ग्रुप द्वारा रविंद्र संगीत, नृत्य आदि प्रस्तुत कर शमा बांधा. काफी संख्या में बंगाली समुदाय की महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे शोभा यात्रा में शामिल हुए. कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्लब के अध्यक्ष तापस चटर्जी, सचिव संदीप राय चौधरी, सपन महतो, साधु चरण पाल, तपन महतो, सुमना गुप्ता, शंपा सरकार, सोमा दत्ता, सुनील सरकार, मौसमी चटर्जी, चंद्रिमा चटर्जी, साधना पाल, रूपा हलधर, मनोजित मंडल सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही