Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला को जल्द बनाया जाए जिला नहीं तो होगा उग्र आंदोलन : लखन मार्डी

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : भाजपा नेता सह जिला निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक लखन मार्डी ने गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी की अनुपस्थिति में कार्यपालक दंडाधिकारी केशव भारती को ज्ञापन सौंपा. इसके माध्यम से लखन मार्डी ने कहा कि घाटशिला अनुमंडल के निवासियों की यह मांग रही है कि ग्रामीण जनजाति बहुल क्षेत्र को प्रशासनिक रूप से जिला का दर्जा मिले इसके लिए विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों ने निरंतर आंदोलन भी किया है. बार-बार जनता को आश्वासन ही मिला परंतु अब तक ऐसे सभी वादे अधूरे रहे. घाटशिला की तुलना में कुछ अन्य छोटे और कम आबादी के अंचलों को जिला का दर्जा दे दिया गया जबकि घाटशिला की मांगों की उपेक्षा की गई. उन्होंने अभिलंब अधिकारिक तौर पर घाटशिला को जिला घोषित करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-four-injured-in-auto-and-bike-collision-three-sent-to-hospital/">चांडिल

: ऑटो व बाइक की टक्कर में चार घायल, तीन को भेजा गया अस्पताल

प्रत्येक प्रखंडों में धरना प्रदर्शन करने का लिया निर्णय

ज्ञापन में कहा है कि हमारा विश्वास है पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया, गुड़ाबांधा, मुसाबनी, घाटशिला, धालभूमगढ़, चाकुलिया, और बहरागोड़ा प्रखंड को शामिल कर एक जिला का निर्माण हो और घाटशिला के गालूडीह और बहरागोड़ा के पूर्वांचल में नए प्रखंड का निर्माण हो. इस प्रस्तावित जिला में घाटशिला और बहरागोड़ा दो अनुमंडल गठित किये जाए. जिला निर्माण संघर्ष समिति  ने इस मामले को लेकर जल्द ही एक बैठक करने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही अनुमंडल कार्यालय व प्रत्येक प्रखंडों में धरना प्रदर्शन करने, गांव के ग्राम प्रधानों के द्वारा मुख्यमंत्री को चिट्ठी भेजने पर सहमती बनी है. मौके पर मुख्य रुप से गोपेश राय, सरोज दत्ता, मुकेश महतो, संजय राऊत, बाबू गिरी, सुपाई मार्डी विकास पंडा, विकास बिश्नोई, जन्मेजय बारिक, रामविलास सिंह समेत कार्यकर्ता एवं संघर्ष समिति के सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही