Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : श्री श्याम का वार्षिक महोत्सव 28 मई को मऊभंडार में

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : श्याम परिवार मऊभंडार घाटशिला की ओर से श्री श्याम का वार्षिक महोत्सव का आयोजन 28 मई को सर्कस मैदान दहीगोड़ा में किया जाएगा. इसकी जानकारी श्याम परिवार के सदस्यों ने दी है. सदस्यों ने संयुक्त रूप से बताया कि श्याम महोत्सव में विशाल निशान यात्रा रविवार की सुबह 6.30 निकाली जाएगी. संध्या 7 बजे अखंड ज्योति एवं श्रृंगार दर्शन, संध्या 7.30 बजे छप्पन भोग प्रसाद के बाद रात्रि 8 बजे से भजन अमृत वर्षा का आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-12-year-old-boy-dies-due-to-lightning-mother-injured/">बहरागोड़ा

: वज्रपात की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौत, मां जख्मी

ये लोग करेंगे भजन अमृत वर्षा

भजन अमृत वर्षा में मुख्य रूप से कोलकाता के कलाकार प्रकाश मिश्रा, प्रयागराज से रोमा निषाद, टाटानगर से शोमी चौधरी एवं महावीर अग्रवाल भजन प्रस्तुत करेंगे. आयोजन में श्याम परिवार के सदस्य आनंद अग्रवाल, मूलचंद अग्रवाल, टिंकू अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, महेश अग्रवाल, पंकज साना, राकेश अग्रवाल, शंकर लाल गुप्ता आदि मुख्य रूप से आयोजन को सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही