Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : ट्रेन परिचालन ठप रहने से स्टेशन पर पसरा सन्नाटा

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : कुड़मी जनजाति को एसटी में शामिल करने की मांग को लेकर ट्रेनों का परिचालन बंद रहने से घाटशिला रेलवे स्टेशन पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा. हावड़ा-मुंबई रेलखंड से जमशेदपुर की ओर जाने वाली पैसेंजर, एक्सप्रेस एवं मेमो सभी ट्रेन रद्द कर दी गई हैं. इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसका असर घाटशिला में भी देखने को मिला. ट्रेनों का परिचालन नहीं होने से कॉलेज में छात्रों की संख्या काफी कम रही. घाटशिला कॉलेज में राखामाइन्स, जादूगोड़ा, गालूडीह, धालभूमगढ़, चाकुलिया, झाड़ग्राम आदि क्षेत्र से काफी संख्या में विद्यार्थी पढ़ने आते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-a-girl-hanged-herself-in-bishtupur-an-old-man-died-after-being-hit-by-a-train-in-parsudih/">जमशेदपुर

: बिष्टुपुर में युवती ने लगाई फांसी, परसुडीह में ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत
साथ ही सब्जी मार्केट में भी सब्जी की किल्लत रही. अधिकांश सब्जी बंगाल से ही आती है. ट्रेन और सड़क मार्ग दोनों जाम होने से बुधवार को सब्जी की आमद काफी कम रही. लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. ज्ञात हो कि कुड़मी जनजाति को एसटी में शामिल करने और कुड़मी भाषा को संविधान की आठवीं सूची में शामिल करने की मांग को लेकर अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आदिवासी कुड़मी समाज ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के खेमाशुली स्टेशन पर रेलवे ट्रैक जाम कर दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही