Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : ऊपर पावड़ा गांव के ग्राम मुंडा बने सीताराम सिंह

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड के कशीदा पंचायत अंतर्गत ऊपर पावड़ा गांव में शनिवार को ग्राम सभा के द्वारा ग्राम मुंडा का चयन किया गया. इस दौरान सीताराम सिंह को सर्वसम्मति से ग्राम मुंडा तथा डाकुआ के रूप में सर्वेश्वर सिंह का चयन किया गया. इसकी लिखित सूचना ग्राम मुंडा सीताराम सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव को दी. इस संबंध में जानकारी देते हुए ग्राम मुंडा सीताराम सिंह ने बताया कि छोटनागपुर कश्तकारी अधिनियम 1960 (बिलक्लिंसन रूल-1837) के प्रावधानों के अंतर्गत ऊपर पावड़ा गांव में ग्राम मुंडा का पद रिक्त था. इसे देखते हुए समाज के लोगों ने बैठक कर सीताराम सिंह को सर्वसम्मति से ग्राम मुंडा चुना. उन्होंने कहा कि गांव में किसी भी तरह की योजना या कार्य किये जाने से पहल ग्राम मुंडा की भी सहमति सरकारी अधिकारियों को लेनी होगी, इस कारण बीडीओ को जानकारी दी गई है. ज्ञापन सौंपने वालों में गणेश सिंह, महादेव सिंह, मोतीलाल सिंह, चितरंजन सिंह, समिता सिंह, मजीला सिंह, सुदेशना सिंह, भारती सिंह, कविता सिंह सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jnac-raided-and-seized-a-large-quantity-of-banned-gutka/">जमशेदपुर

: जेएनएसी ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित गुटका किया जब्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही