Search

 
 
 

घाटशिला : एनएच-18 पर बालू लादकर जा रही छह हाईवा जब्त, सीओ और घाटशिला थाना प्रभारी ने की कार्रवाई

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : बहरागोड़ा से जमशेदपुर की ओर बालू लादकर जा रही छह हाईवा को सोमवार की शाम सीओ राजीव कुमार और थाना प्रभारी शंभुनाथ गुप्ता ने पकड़ा. सभी हाईवा को जब्त कर घाटशिला थाना में रखा गया है. इन्हें काशिदा एवं तामकपाल के बीच एनएच-18 पर पुलिस ने पकड़ा. इस संबंध में सीओ राजीव कुमार ने बताया कि उन्हे गुप्त सूचना मिली थी कि छह हाईवा बालु लादकर जमशेदपुर की ओर जा रही है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-sagar-accused-of-attacking-vicky-with-bombs-and-bullets-at-chhath-ghat-surrenders/">आदित्यपुर

: छठ घाट पर विक्की पर बम-गोली से हमला करने के आरोपी सागर ने किया सरेंडर
इस दौरान सभी हाईवा को पकड़कर जब चालक के चालाना मांगा गया और उसकी जांच की गई तो उसमें कई प्रकार की त्रुटी पायी गई. जिसके बाद इस मामले को डीएमओ जमशेदपुर और डीटीओ जमशेदपुर भेजा गया है. वे दोनों विभाग के अधिकारी आकर पूरे मामले की जांच करेंगे. उसके बाद ही तय हो पायेगी कि हाईवा को छोड़ा जायेगा की नही. जानकारी हो कि सीओ राजीव कुमार ने एक सप्ताह पूर्व बालू लदे सात हाईवा को घाटशिला अनुमंडल अस्पातल के समीप से पकड़ा था. प्रशासन द्वारा इस प्रकार की कारवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही