Search

 
 
 

Ghatshila : लॉटरी से मॉर्केट कॉम्प्लेक्स के छह दुकानों की हुई बंदोबस्ती

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड कार्यालय परिसर में बने मॉर्केट कॉम्प्लेक्स की छह दुकानों का सोमवार को लॉटरी के माध्यम से छह अलग-अलग लोगों को आवंटित कर दिया गया. वीडियो कैमरे की निगरानी में की गई लॉटरी में छह दुकान जिनके नाम से उठा उनमें सत्यनारायण पुष्टी, सब्यसाची चौधरी, रितेश कुमार सिंह, मदन गोपाल पांडा, रौशन पूर्ती और पिंटु कुमार मुर्मू शामिल हैं. इन लोगों को अब सरकार के गाइड लाइन के अनुसार दुकान का संचालन करना होगा. इससे पूर्व सुरक्षित राशि के रूप में 26 हजार रुपये भुगतान करना होगा, साथ ही 26 सौ रुपये प्रतिमाह के हिसाब से दुकान के मासिक शुल्क भी देनी होगी. इसे भी पढ़ें : Goilkera">https://lagatar.in/goilkera-more-than-1-5-lakh-devotees-performed-jalabhishek-in-mahadevshal-dham/">Goilkera

: महादेवशाल धाम में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

एक साल से बन कर तैयार है मार्केट कॉम्प्लेक्स

जानकारी के अनुसार पिछले एक साल से घाटशिला प्रखंड कार्यालय परिसर में बने मॉर्केट कॉम्प्लेक्स के छह दुकान वैसे ही पड़े थे. दुकान लेने के लिए फार्म भरने वाले लोगों को एक हजार रुपया लगा था. इस प्रकार दुकान की बंदोबस्ती को लेकर 55 लोगों ने आवेदन फार्म भरा था. जिसकी लॉटरी प्रखंड प्रमुख सुशीला टुडू, उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल, पंचायत राज्य पदाधिकारी जय प्रकाश पंडित, बीसीओ सतेन्द्र कुमार, कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार साह, प्रखंड समन्वयक नेहरु प्रसाद धड़ा, कनीय अभियंता गौरव गुप्ता समेत सभी पंचायत समिति सदस्य के समक्ष सरकारी गाइड लाइन का पालन करते हुए लॉटरी की गयी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही