Search

 
 
 

घाटशिला : कौशल विकास विभाग ने आयोजित की रोजगार मेला

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : कौशल विकास विभाग की ओर से घाटशिला प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया. रोजगार मेले में कुल 66 युवक-युवतियों ने फॉर्म जमा किया. रोजगार मेले के संबंध में जानकारी देते हुए संत गुरु राम सिंह एकैडमी प्राइवेट लिमिटेड के हेड मोबिलाइजर दीपक कुमार ने बताया कि रोजगार मेले के तहत 18 वर्ष से लेकर 35 वर्ष तक के युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-tree-fell-on-top-of-house-in-bhurudanga-three-people-sleeping-in-the-house-buried-villagers-rescued/">गालूडीह

: भुरुडांगा में घर के ऊपर गिरा पेड़, घर में सो रहे तीन लोग दबे, ग्रामीणों ने निकाला

बारिश के कारण कम संख्या में आए युवक-युवतियां

रोजगार देने से पहले 3 माह का रांची में विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के लिए निशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके बाद युवतियों को रांची या चेन्नई के विभिन्न कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराई जाएगी जबकि युवकों को नोएडा एवं गुड़गांव में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण काफी कम संख्या में रोजगार मेले में युवक-युवतियां शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही