Search

 
 
 

घाटशिला : सबर महिला को सांप ने डसा, गंभीर

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड के हलुदबानी सबर टोला निवासी 35 वर्षीय झूमि सबर को रविवार दोपहर में जहरीले सांप ने काट लिया. गंभीर स्थिति में परिजनों ने उसे घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आरएन टुडू ने महिला का प्राथमिक उपचार कर कुछ घंटों के लिए ऑब्जर्वेशन में रखा है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-district-committee-welcomed-the-office-bearers-of-jdu-state-committee/">आदित्यपुर

: जदयू प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों का जिला कमेटी ने किया स्वागत
डॉ. टुडू ने बताया कि सर्पदंश के काफी देर बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है. इससे जहर फैल गया है. अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. सर्पदंश की शिकार महिला के पति सुदर्शन सबर ने बताया कि जंगल के रास्ते मुर्गा लाने जा रही थी. तभी सांप ने उसे डस लिया. वापस घर लौटी तो उसकी स्थिति खराब होने लगी थी. स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-commits-suicide-by-hanging-in-daiguttu/">जमशेदपुर

: दाईगुट्टू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही