Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : कीताडीह मैदान में सामाजिक गलोज अखाड़ा का आयोजन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : सिदो-कान्हू हूलगरिया मैदान कीताडीह मैदान में बुधवार को सामाजिक गलोज अखाड़ा का आयोजन माझी परगना महाल के देश विचार सचिव बहादुर सोरेन की अध्यक्षता में किया गया. मौके पर ग्राम प्रधानों तथा माझी बाबाओं के साथ सामाजिक व्यावहारिक पारंपरिक विषयों को लेकर कुल 21 बिंदुओं पर चर्चा की गई. इसमें मुख्य रूप से चर्चा किया गया कि ग्राम प्रधानों को राज्य सरकार द्वारा सम्मान राशि दी जाती है. उसी तरह छूटे हुए पारंपरिक व्यक्ति जैसे पाराणिक, नायके, जग माझी, गोडेत सहित अन्य को भी सम्मान राशि दी जाए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Ghatshila-Galoj-Akhada-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-continuous-news-impact-repair-of-solar-powered-water-tower-started-in-potka-for-months/">जमशेदपुर

: लगातार न्यूज इंपैक्ट, पोटका में महीनों से खराब सौर ऊर्जा चालित जलमीनार की मरम्मत शुरु
इसके अलावा वन भूमि में घर बनाकर रह रहे लोगों को या खेती बारी कर जीवन यापन कर रहे लोगों को वन अधिकार अधिनियम के तहत आज भी व्यक्तिगत वन पट्टा के लाभ से वंचित हैं, उन्हीं कुछ दावेदारों के नाम का पट्टा बनाकर थमा दिया गया है, जबकि जितना दखल कब्जा का दावा किया गया था, उतना ही देने का प्रावधान है. सामुदायिक वन पट्टा एवं सामुदायिक वन संसाधन वन पट्टा तो बिल्कुल नहीं बनाया गया है. हमारी मांग है कि गांव-गांव में शिविर लगाकर सभी दावेदारों को बना अधिकार अधिनियम के तहत पूरा हक अधिकार दिया जाए. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-two-truck-drivers-arrested-in-timber-smuggling-case-turned-out-to-be-corona-positive/">मनोहरपुर

: लकड़ी तस्करी मामले में गिरफ्तार दो ट्रक चालक निकले कोरोना पॉजिटिव
इसके अलावा गांव में शिविर आयोजित कर जाति, आय, आवासीय, आधार, मतदाता पहचान पत्र आदि बनाने के लिए सरकार शिविर आयोजित करें सरकारी योजना में जिस तरह से लूट और घोटाला खुलेआम हो रहा है. योजना का पूर्ण करने का अनुमोदन करने का अधिकार ग्राम सभा को दिया जाए. उपस्थित ग्राम प्रधानों ने सभी प्रस्तावों को स्वीकृत करते हुए सरकार से लागू करने का मांग किया. कार्यक्रम का संचालन सुधीर सोरेन ने किया. मौके पर मुख्य रूप से बायला मार्डी, सुकलाल मुर्मू, रामचंद्र सिंह, मानसिंह हेंब्रम, कुंवर टुडू, महेश्वर मुर्मू, किशोर मुर्मू सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही